आगरा, फरवरी 1 -- जनपद में भाजपा द्वारा गांव चलो अभियान 4 फरवरी से शुरू होगा। इसमें मोदी-योगी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर दस्तक दे जनता पहुंचाया जाएगा। मुख्य अतिथि नवल कुलश्रेष्ठ, मुख्यवक्ता जिला उपाध्यक्ष कौशल साहू रहे। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष संजय दुबे ने की। अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके कार्यशाला का शुभारंभ किया। कौशल साहू ने बताया कि चार से 11 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में कार्यकर्ता गांव के बूथ पर 24 घंटे प्रवास करेंगे। जनपदभर से बूथ स्तर के कार्यकर्ता फरवरी माह में प्रभु श्री राम के दर्शन करने जाएंगे, इसके लिए मण्डल अध्यक्षों से नाम मांगे जा रहे हैं। कार्यशाला को सोरों चेयरमेन रामेश्वर दयाल महेरे, मण्डल अध्यक्ष संजय दुबे ने भी संबोधित किया। संपूर्णानंद भारद्वाज, य...