नई दिल्ली, मार्च 21 -- भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को हम उनके मस्तमौला अंदाज के लिए जानते हैं। मगर कई बार मैदान पर उनका 'विकराल' रूप देखने को मिलता है। वह खिलाड़ियों पर कुछ इस कदर भड़क जाते हैं कि मैदान पर ही उन्हें खरीखोटी सुनाने लगते हैं। इस दौरान वह कई बार अपशब्दों का भी इस्तेमाल कर जाते हैं, जो स्टंप माइक में कैद हो जाते हैं। कई फैंस इसे मजाकिया रूप में ले जाते हैं, तो कई इसकी आलोचना करते हैं। मगर हिटमैन का नेचर जानने वाले खिलाड़ी यह बात भी जानते हैं कि उनका यह गुस्सा सिर्फ मैदान तक ही सीमित है, मैदान के बाहर वह काफी चिल्ल इंसान हैं। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ हुई सीरीज के दौरान भी रोहित शर्मा के कई कमेंट स्टंप माइक में कैद हुए। जिसमें से एक 'कोई यहां गार्डन में घूमेगा नहीं' था। रोहित शर्मा ने अब अपने इस कमेंट पर सफाई दी है। मिचेल स्ट...