प्रयागराज, फरवरी 9 -- कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी और 'डी परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया। ग्रेड सी के लिए 81 पदों पर 78 जबकि ग्रेड डी के लिए 1145 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इस प्रकार कुल 1223 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चयनित हुए हैं। आयोग ने 24 नवंबर को कंप्यूटर आधारित परीक्षा का परिणाम घोषित किया था। उसमें 3596 उम्मीदवारों को ग्रेड सी व 18299 को ग्रेड डी के लिए स्किल टेस्ट के लिए योग्य घोषित किया गया था। इनमें से ग्रेड सी व डी के क्रमश: 1901 व 9947 अभ्यर्थी स्किल टेस्ट में उपस्थित हुए। चयनित और अचयनित अभ्यर्थियों के अंक आयोग की वेबसाइट पर जल्द अपलोड किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...