एटा, अप्रैल 30 -- Rape accused suicide in Etah jail: यूपी की एटा जिला जेल की रसोई में रेप के आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका फंदा लगा शव लटका मिला। प्रथम दृष्ट्या इसे आत्महत्या माना जा रहा है। वहीं परिजनों ने हत्या आरोप लगाया है। जेल अधिकारियों में हड़कंप है। कोतवाली नगर के मोहल्ला हिन्दू नगर निवासी साजिद पुत्र शेखानी के खिलाफ वर्ष 2016 में मासूम बालिका से रेप किया था। कुछ दिन जेल में रहने के बाद हाईकोर्ट से उसे जमानत मिल गई थी। लेकिन वर्ष 2021 में वह तारीख पर नहीं गया। ऐसे में वारंट आने पर उसे फिर से जेल भेज दिया गया। पिछले 4 साल से वह जेल में ही था। सोमवार की देर शाम को जेल की रसोई में उसका शव पंखे पर लटका दिखाई दिया। शव देख जेल के बंदियों ने अधिकारियों को सूचना दी।  कुछ ही देर में अधिकारियों की टीम पहुंच गई। इस घटनाक्रम की ज...