रांची, अप्रैल 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी के सप्लाई श्रमिकों ने अपनी मांगों के लिए शुक्रवार को मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रंबधन के खिलाफ नारेबाजी की गयी। मुख्यालय के बाद तीनों प्लांटों के सामने भी प्रदर्शन किया गया। कामगारों का कहना है कि प्रंबधन सप्लाई श्रमिकों का टेंडर नहीं निकाल रहा है और प्लांटों के अंदर काम करने से रोक रहा है। जबकि, सप्लाई श्रमिक प्लांट में जाकर काम करना चाहते हैं।कामगारों के प्रदर्शन करने पर हटिया डीएसपी भी मुख्यालय पहुंचे। डीएसपी ने प्रबंधन के किसी आदमी को बुलाने को कहा। इस पर कार्मिक विभाग के एक अधिकारी पहुंचे। डीएसपी ने अभी तक की जो वार्ता हुई है, उसकी लिखित कॉपी देने को कहा, लेकिन प्रबंधन की ओर से कहा गया कि लिखित में कुछ भी नहीं है। इस पर डीएसपी ने नाराजगी जतायी। उधर, कामगारों का कहना ह...