पटना, फरवरी 17 -- नाट्य संस्था प्रयास के परिसर में शनिवार को पद्मश्री से सम्मानित उषा किरणखान की स्मृति में शोकसभा आयोजित की गई। संजय उपाध्याय ने उषा किरण खान की स्मृति को साझा किया। उनकी नाट्य कृति 'उगना रे मोरे केतय गेला को लिखने और उसके मंचन तक की यादों को रखा। विनोद यादव, रामेश्वर, सौरभ कुमार,आशीष कुमार, रजनी शरण, संजय झा, मुन्ना सिंह, विजय कुमार सिंह आदि कलाकारों की उपस्थिति में एक मिनट का मौन रखकर सभा का समापन किया गया। यह जानकारी रंग निर्देशक मिथिलेश सिंह ने दी। उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने रंगकर्मी संजय उपाध्याय, वरिष्ठ रंगकर्मी विनीत कुमार झा, प्रयास संस्था के उपाध्यक्ष बांके बिहारी, सचिव रूपा सिंह, रंग निर्देशक मिथिलेश सिंह, बिहार कला मंच के चित्रकार बिरेन्द कुमार सिंह के अतिरिक्त प्रयास और शहर के अन्य गणमान्य नागरिक व कलाकार...