कानपुर, मार्च 31 -- कानपुर। प्रभु यीशु मसीह को सलीब पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन शनिवार रात ईस्टर (पास्का पर्व) चर्चों में मनाया गया। सेंट जेवियर्स चर्च और सेंट थॉमस चर्च में कैंडल लाइट सर्विस का आयोजन किया गया। यीशु के जी उठने के गीत गाए गए। आधी रात के बाद से क्राइस्ट चर्च इंटर कॉलेज ग्राउंड और क्रिश्चियन सिमेट्री चुन्नीगंज में ईस्टर डॉन सर्विस के लिए भीड़ जुटने लगी। यहां रविवार सुबह चार बजे विशेष प्रार्थना होगी। सेंट फ्रांसिस जेवियर्स चर्च में कैंडल लाइट सर्विस की गई। पवित्र आग को आशीष दी गई। यह पुनर्जीवित प्रभु का प्रतीक है। इसी तरह पवित्र जल पर आशीष दी गई जो जीवन का प्रतीक है। मिस्सा बलिदान फादर दीपक ओस्वाल्ड डिसूजा, फादर मनोज स्टीफेन, फादर जार्ज मेडापल्ली की अगुवाई में रात 11 बजे हुआ। मुख्य वक्ता फादर मनोज स्टीफेन, नोएल जार्ज, अनिल मसी...