कानपुर, फरवरी 7 -- वर्ष 2019 के आंकड़े के मुताबिक जिले में कुल 66 वर्ग किमी क्षेत्रफल पर हरियाली है। तब से अब तक 3707.64 हेक्टेयर भूभाग पर पौधरोपण किया जा चुका है। नए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 57 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य जिले को मिला है। जिले में वन क्षेत्र करीब ढाई प्रतिशत है। औद्योगिक शहर होने के नाते यहां प्रदूषण भी ज्यादा है। ऐसे में पौधे ही हैं, जिनसे ताजा सांसें मिल सकती हैं। सरकार का लगातार प्रयास है कि जिले में वन क्षेत्र का दायरा बढ़ाया जाए। इस क्रम में बीते छह वर्षों में 1 करोड़ 93 लाख 67 हजार 675 पौधे 4119.4 हेक्टेयर भूमि पर लगाए जा चुके हैं। इनमें से 66 लाख 38 हजार 325 पौधे अकेले वन विभाग ने लगाए हैं। शेष पौधे अन्य विभाग ने लगाए हैं। डीएफओ दिव्या ने बताया कि वन क्षेत्र बढ़ाने के लिए सरकार का जोर है। नए वित्तीय वर्ष में ...