लखनऊ, मार्च 20 -- Lok Sabha Election 2024: बीते लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भाजपा का साथ छोड़ने के बाद अब साथ आए सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर को पूर्वांचल की घोसी सीट बमुश्किल हासिल हुई है। पहले मंत्रिमंडल में जगह पाना और फिर अपने समाज के बीच लौट कर पुरानी साख या यूं कहें आधार पाने की जद्दोजहद। कुल मिलाकर घोसी लोकसभा सीट से अपने बड़े बेटे डा. अरविंद राजभर को लड़ाने वाले सुभासपा प्रमुख के दावे इस बार कसौटी पर होंगे। सुभासपा लोकसभा चुनाव में पहली बार भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन का हिस्सा बनी है। इस लिहाज से सुभासपा अध्यक्ष राजभर के रण कौशल की कठिन परीक्षा घोसी सीट पर होती दिख रही है। गठबंधन में मिली एकमात्र सीट घोसी में स्वजातीय वोटरों को एकजुट रखते हुए भाजपा के वोटरों को सहेजने की बड़ी चुनौती इनके सामने होगी। ‘इंडिया’ गठबंधन से यह सी...