नई दिल्ली, मई 1 -- मुंबई इंडियंस टीम के मौजूदा कप्तान हार्दिक पांड्या की इरफान पठान ने एक बार फिर से आलोचना की है। इरफान ने उनकी कप्तानी पर सवाल उठाया है। वहीं, वसीम जाफर ने उनका सपोर्ट किया है। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस खराब स्थिति में है। टीम 9वें स्थान पर है और सात मुकाबले हार चुकी है। मुंबई इंडियंस के इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने का चांस भी काफी कम हो गए हैं, क्योंकि टीम ज्यादा से ज्यादा 14 अंक हासिल कर पाएगी।  पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने लखनऊ सुपर जाएंट्स वर्सेस मुंबई इंडियंस मैच के बाद एक्स पोस्ट करते हुए लिखा, "पिछले साल क्वॉलिफाई करने वाली टीम मुंबई इंडियंस में जसप्रीत बुमराह नहीं थे, लेकिन इस सीजन में उन्हें उनकी सेवाएं मिलीं। फिर भी वे इस पोजिशन में हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि टीम को मैदान पर अच्छी तरह से प्रबंधित नहीं किया गय...