देवघर, फरवरी 17 -- देवघर,प्रतिनिधि। देवघर जिला इंटक के जिलाध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार एवं देवघर जिला इंटक के कार्यकारिणी सदस्य प्रमिला देवी ने शनिवार को देवघर सिविल सर्जन डॉक्टर रंजन कुमार सिन्हा से मुलाकात की। इस दौरान इंटक नेताओं ने देवघर प्रखंड स्थित महतोडीह उदयपुरा पंचायत के कुसमिल प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र में नियमित रूप से डॉक्टर के बैठने तथा महिला डॉक्टर के पदस्थापना की मांग की। मौके पर इंटक के नेताओं ने सिविल सर्जन से मिलकर कहा की नियमित रूप से डॉक्टर के नहीं बैठने एवं महिला डॉक्टर के नहीं होने की वजह से पुरुष एवं स्त्री मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...