सोनभद्र, फरवरी 23 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद।पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे में आर्यावर्त बैंक के पास सवारियों से भरी एक आटो शुक्रवार को अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें छह सवारी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तियरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां एक महिला को चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि चार की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रामगढ़ से सवारी भरकर एक आटो सिलथम की तरह जा रही थी। आटो जैसे ही आर्यावर्त बैंक के पास पहुंची अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसमें सवार 55 वर्षीय फुलमती पत्नी महेन्द्र, निवासी नेवारी, 20 वर्षीय आरती पुत्री रामधीन, निवासी डोमरिया, 50 वर्षीय पुष्पावती पत्नी सत्य नारायण, निवासी नेवारी, 40 वर्षीय सुनीता पत्नी सुनील, निवासी नेवारी, एक वर्षीय प्रियांशु प...