शाहजहांपुर, मार्च 31 -- रोजा स्थित प्रकाश हेल्थ केयर सेंटर पर रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग का होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष प्रियंका कपूर, सचिव स्तुति गुप्ता ने आने वाली महिलाओं का गुलाल लगाकर स्वागत किया। ततपश्चात आज ब्रज में होली रे रसिया, रंग बरसे भीगे चुनर वाली गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। राधा कृष्ण के स्वरुप में महिलाओं ने सजकर फूलों की जमकर होली खेली, जोकि कार्यक्रम में आकर्षण का केन्द्र रही। अंताक्षरी, गेम्म आदि में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। संस्था की संस्थापक डा.नमिता सिंह ने कहा कि होली का त्योहार लोगों के लिए प्यार,उल्लास लेकर आता हैं। लोग आपसी मतभेदों को भूलकर इस दिन एक दूसरे को गले मिल जाते है। यह आपसी मनमुटाव दूर करता है। होली का त्यौहार हम सब एक साथ मिलकर मनाएं। संस्था ...