Varanasi News: शहर से मांस की दुकानें हटाने के फैसले के खिलाफ बंद
वाराणसी, जुलाई 23 -- Varanasi News: वाराणसी/रामनगर, हिटी। शहर से मांस-मछली की दुकानें हटाने के नगर निगम प्रशासन के फैसले के खिलाफ बुधवार को कारोबार ठप रहा। मांस कारोबारियों ने दुकानें बंदकर विरोध जताया। उन्होंने फैसले को घातक बताया। कहा कि इससे उनकी रोजी-रोटी छिन जाएगी। चौकाघाट, पुराना पुल, रामनगर, लहरतारा, सुंदरपुर, नाथूपुर, मंडुवाडीह, लल्लापुरा, शिवपुर, शिवाला, गौरीगंज, बौलिया, नई सड़क, बेनिया, रेवड़ी तालाब, लंका, सोनारपुरा, बेलवारिया, चांदमारी, चितईपुर, अवलेशपुर सहित इलाकों में बंदी का असर दिखा। मांस-मछली कारोबारियों ने नगर निगम प्रशासन के फैसले को अपरिवक्व बताया। कहा कि उसने सोचे-समझे बिना तुगलकी फरमान जारी कर दिया। वास्तविकता यह है कि इससे हजारों लोगों का रोजगार छिन जाएगा। बड़ी संख्या मांसाहारी परेशान होंगे। शहर से दुकानें बाहर करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.