वाराणसी, जुलाई 2 -- Varanasi News: वाराणसी। पुलिस की नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख की ठगी में चोलापुर पुलिस ने फर्जी दरोगा को बुधवार को गिरफ्तार किया। आरोपी शिवपुर के इंद्रपुर निवासी राजन प्रजापति नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये मांगे थे। सिंधोरा थाना क्षेत्र के महंगाव निवासी किशन विश्वकर्मा ने चोलापुर थाने में बताया कि उसका ननिहाल कुरौली गांव में है। वह बीते दिनों ननिहाल आया था, वहां पर वर्दी में राजन प्रजापति मिला। 23 जून को मिला तो कहा कि तुम्हारी लंबाई और चौड़ाई ठीक है। पांच लाख रुपये दे दोगे तो नौकरी पुलिस में लगवा देगा। उसकी बातों में आकर किशन ने कई बार में एक लाख रुपये दे दिए। यह भी पढ़ें- Varanasi News: बरेका में स्क्रैप टेंडर दिलाने के नाम पर ठगी इसके बाद आरोपी ने किशन का नंबर ब्लॉक कर दिया। शिकायत के आधार पर चोलापुर पुलिस ...