वाराणसी, जुलाई 2 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन का प्रतिनिधिमंडल वाराणसी जोन के मुख्य अभियंता अनिल वर्मा से मिला। इस दौरान जेई नितेश कुमार के निलंबन का विरोध किया। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि भेलूपुर डिविजन के अधिशासी अभियंता ने अवर अभियंता के खिलाफ गलत रिपोटिंग की। इसके बाद उन्हें निलंबत किया गया, यह अन्यायपूर्ण है। कहा कि कारपोरेशन के एसओपी को दरकिनार कर मात्र जेई संवर्ग को टारगेट करते हुए निलंबन कि कार्यवाही की गई, इससे संगठन में रोष है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...