Sonbhadra News: स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग नियंत्रण को लेकर निकली रैली
सोनभद्र, जुलाई 3 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। परिषदीय विद्यालयों में गुरुवार को स्कूल चलो अभियान और विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत संयुक्त जागरूकता रैलियां निकाली गईं। रैलियों का उद्देश्य विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के साथ-साथ लोगों को स्वच्छता एवं संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा। छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर गांवों का भ्रमण किया और शिक्षा व स्वच्छता का संदेश दिया। बच्चों ने सब पढ़ें, सब बढ़ें, शिक्षा से देश सजाएंगे, हर बच्चे को पढ़ाएंगे, दीप से दीप जलाएंगे, शिक्षित समाज बनाएंगे जैसे नारों के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग नियंत्रण को लेकर निकली रैली रैली के दौरान डेंगू, मलेरिया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.