संभल, जुलाई 8 -- Sambhal News: कोतवाली क्षेत्र के गांव विकास नगर मौलागढ़ में बुधवार की शाम 6:00 बजे बारिश के दौरान घर के बाहर हुए जलभराव में होकर गुजर रहे युवक को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन बाइक से युवक को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उपचार के लिए भर्ती कर लिया। विकास नगर मौलागढ़ निवासी सोनू पुत्र राजाराम बुधवार की शाम 6 बजे बारिश के घर के बाहर हुए जलभराव में निकाल रहा था। जैसे ही उसने पानी में पैर रखा तो वहां पहले से मौजूद सांप ने उसके सीधे पैर के पंजे में डस लिया। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन बाइक से उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: बारिश हुई तो बिलों से बाहर निकलने लगे सांप, बचकर रहें जहां चिकित्सक ने इलाज के लिए युवक को भर्ती कर लिया। उन्होंने बताया कि मोहल्ला विकास नगर में सड़क निर्माण के दौरान...