Roorki News: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता
रुडकी, जुलाई 3 -- Roorki News: मंगलौर। क्षेत्र के एक गांव से किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 16 वर्षीय बहन एक जुलाई की सुबह लगभग चार बजे से अचानक घर से कहीं चली गई है। काफी खोजबीन करने और रिश्तेदारों में तलाश करने के बाद भी जब उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए किशोरी की तलाश में जुट गई है। यह भी पढ़ें- Badaun News: नाबालिग किशोरी लापता यह भी पढ़ें- नाबालिग किशोरी लापता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.