प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 3 -- Pratapgarh Kunda News: अंतू थाना क्षेत्र के छतरपुर निवासी रामलाल गुप्ता के घर में 19 जून की रात अज्ञात चोर घर में घुस गए। उस समय परिवार के लोग बरामदे में सो रहे थे। चोर रामलाल की मां का कमरे में रखा जेवर और कपड़े का बाक्स उठा ले गए। पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...