मुजफ्फर नगर, जुलाई 23 -- Muzaffarnagar News: मोरना शुक्रताल मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित हो जाने से एक महिला दो नवयुवतियों सहित चार व्यक्ति घायल हो गए तथा अन्य व्यक्तियों के भी चोट आई है। घायलों को मोरना के प्राइवेट हॉस्पिटल में लाया गया। गंभीर रूप से घायल एक महिला को जिला मुख्यालय पर रेफर कर दिया।भोपा थाना क्षेत्र के गांव वजीराबाद निवासी बालकिशन ने बताया कि बुधवार को उनके परिवार कुटुंब के लगभग 20 व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर शुकतीर्थ में स्थित अपने कुल देवता पूजन के लिए गए थे वापस लौटते समय गांव इलाहाबास में एक बारात निकल रही थी कि अचानक किसी व्यक्ति ने नोटो को हवा में उछाल दिया। बिखरे नोट को उठाने के लिए कुछ बच्चे अचानक से ट्रैक्टर के आगे आ गए। बच्चों व बारातियों को बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रैक्टर को दूसरी ओर मोड...