मिर्जापुर, जुलाई 23 -- Mirzapur News: विंध्याचल। विन्ध्याश्रम में गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित श्रीमद्देवीभागवत महापुराण कथा का बुधवार को विश्राम दिवस अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। नौ दिनों तक चली इस दिव्य ज्ञानगंगा में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर माँ भगवती की कृपा एवं कथा अमृत का रसपान किया। विश्राम दिवस पर जगद्गुरु डॉ. बालगोविंदाचार्य महाराज ने राजा सुरथ एवं समाधि वैश्य के प्रसंग का अत्यंत मार्मिक वर्णन करते हुए बताया कि जब संसार से निराश होकर दोनों महर्षि मेधा के आश्रम पहुँचे, तब उन्हें आदिशक्ति भगवती की उपासना का मार्ग प्राप्त हुआ। माँ की आराधना से राजा सुरथ को पुनः अपना राज्य मिला तथा समाधि वैश्य को परम ज्ञान और मोक्ष की प्राप्ति हुई। कहा कि जो भक्त सच्चे मन से मां भगवती का स्मरण करता ह...