मिर्जापुर, जुलाई 23 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद । क्षेत्र के महुगढ़ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बुधवार को छात्राओं को शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में अतिथियों ने छात्राओं को कापी और पुस्तकें देकर शिक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य ताराचंद्र अग्रहरी, शशिकांत पटेल, विजेंद्र पांडेय एवं काशी प्रसाद मिश्रा ने छात्राओं को एक-एक कर पाठ्य सामग्री वितरित की। शैक्षिक सामग्री पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य ताराचंद्र अग्रहरी ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे बड़ा हथियार है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका...