लखीमपुरखीरी, अगस्त 22 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। आरएम ज्ञान दायिनी इंटर कॉलेज अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बच्चों की शिक्षा, संस्कार पर फोकस किया गया। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों के बीच आपसी संवाद को सुदृढ़ करना और विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति एवं उपलब्धियों की समीक्षा करना रहा। अभिभावकों व छात्र-छात्राओं को गत परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं दिखाई गईं। विद्यार्थियों ने अपनी गलतियों को समझने, उन्हें सुधारने और आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति, अनुशासन, नियमित अध्ययन व आगामी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में अभिभावकों से चर्चा की। विद्यालय के प्रबंधक राकेश वर्मा व प्रधानाचार्य सचिन शुक्ला ने अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया

हिंदी हिन्दु...