Kausambi News: दो भाइयों की मौत से कोहराम, ढाढ़स बंधातीं रहीं महिलाएं
कौशाम्बी, जुलाई 8 -- Kausambi News: कल्यानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दर्दनाक हादसे में मौत का शिकार हुआ अकबर अविवाहित था। पिता मो. शरीफ सब्जी बेचने का काम करते हैं। परिवार वाले अकबर की शादी करने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए सुंदर-सुशील लड़की खोजी जा रही थी। जबकि, उसके बड़े भाई साबिर की शादी छह साल पहले फतेहपुर जिले के गौती निवासी अजीज अहमद की बेटी शबाना से हुई थी।दंपती के एक बेटी तीन वर्षीय अदीबा व छह महीने का बेटा सालिहान है। दोनों भाइयों की मौत के बाद से उनकी मां उम्मतुन, भाई वारिस अली, अनवर अली व बहन आमना का रो-रोकर हाल बेहाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.