हापुड़, जुलाई 23 -- Hapur News: हापुड़। सरस्वती शिशु मंदिर में बुधवार को छात्र परिषद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सूबेदार मेजर संजय धामा द्वारा पदाधिकारियों को कर्तव्य व गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने शिशुओं को लग्न, निष्ठा एवं कर्तव्य का पाठ समझाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रामभूल जोशी, समिति के सहव्यवस्थापक देवेन्द्र माहेश्वरी, सदस्य उत्कर्ष सिंघल, दिव्यांशी सैनी आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...