हापुड़, जुलाई 3 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उपैड़ा में एक युवक के साथ गांव के ही तीन सात आठ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम उपैड़ा निवासी फिरोज ने बाबूगढ़ पुलिस को बताया कि बुधवार की रात को उसका पुत्र दानिश मजदूरी कर घर लौट रहा था। रास्ते में ही गांव के ही तीन युवकों ने अपने तीन चार साथियों के साथ उसके पुत्र को रोक लिया और गाली गलैज कर जान से मारने की धमकी देकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। घायल पुत्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।थाना प्रभारी ...