हापुड़, जुलाई 23 -- Hapur News: हापुड़ । शहर में जाम की समस्या समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। रोज रोज की जाम के झाम की समस्या से आम आदमी परेशान हो गया है। लेकिन जिम्मेदार इस ओर गंभीर नहीं है। बुधवार को बारिश होने के बाद भी जाम में फंसकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन भर में कई बार जाम लगा । बुधवार सुबह को तहसील चौपला पर जाम लगना शुरू हुआ। देखते ही देखते गढ़ रोड, मेरठ रोड, बुलंदशहर रोड, दिल्ली रोड पर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल हो गया। दिन में कई बार रूक रूक कर बारिश भी हुई, लेकिन इस दौरान भी जाम लगा रहा। जाम में फंसे लोग उसी प्रयास में थे कि किसी तरह अपने जाम के झाम से निकल कर अपने गंतव्य पर पहुंच जाएं, काफी प्रयास करने के बाद भी उन्हें सफलता नहीं मिली। जाम में फंसी महिलाएं और बच्चों को काफ...