Gurgaon News: स्कूलों के 100 गज दायरे में बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध, गांवों में लगेंगे तंबाकू मुक्त बोर्ड
गुड़गांव, जुलाई 23 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले में तंबाकू नियंत्रण कानूनों को सख्ती से लागू करने की दिशा में प्रशासन ने कदम तेज कर दिए हैं। बुधवार को लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त उत्तम सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले के सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान (टोफेई) दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोटपा अधिनियम-2003 के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि युवाओं और विद्यार्थियों को तंबाकू की लत से बचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए स्कूलों और कॉलेजों में नियमित जागरूकता अभियान चलाए जाएं तथा परिसर में तंबाकू निषेध संबंधी सूचना पट्ट लगाए जाएं। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.