Gaya News: भूमिहीन परिवार को मिले पांच डिसमिल आवासीय भूमि: लक्ष्मण
गया, जुलाई 23 -- Gaya News: अनुमंडल कार्यालय परिसर में बुधवार को भूमिहीन एवं वंचित परिवारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना-प्रदर्शन के माध्यम से सैकड़ों की संख्या में भूमिहीन परिवारों ने अपनी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार एवं प्रशासन से वर्षों से लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की। जन सुराज के बोधगया विस के पूर्व विस प्रत्याशी व सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण मांझी ने कहा कि कहा कि भारतमाला एक्सप्रेसवे परियोजना के निर्माण के कारण गरीब परिवारों को उनके बसे-बसाए स्थानों से हटाया जा रहा है, जबकि सरकार के प्रावधान के अनुसार प्रत्येक भूमिहीन परिवार को पांच डिसमिल आवासीय भूमि उपलब्ध कराई जानी चाहिए। प्रभावित परिवारों को आज तक वैकल्पिक भूमि उपलब्ध नहीं कराई गई है, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.