Garhwa News: बीएलओ और मुखिया प्रतिनिधि के बीच विवाद सुलझा
गढ़वा, जुलाई 19 -- Garhwa News: मेराल। प्रखंड के खोलरा गांव की सेविका सह बीएलओ आरती देवी और मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र चौधरी के बीच चल रहा विवाद सुलझ गया है। उक्त संबंध में उसने लिखित सुलह समझौता का पत्र थाना प्रभारी को रविवार को दे दिया है। जानकारी देते हुए अंचल पदाधिकारी यशवंत नायक ने बताया कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों को समझाने बुझाने के बाद आपस में समझौता कर मामला को समाप्त कर दिया है। दोनों पक्षों ने बताया कि अंचलाधिकारी के अच्छे सुझाव के बाद दोनों ने सुलह समझौता कर लिया। मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र चौधरी व बीएलओ आरती देवी ने बताया कि अब दोनों के बीच सुलह हो गया है। उनके बीच कोई विवाद नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.