दरभंगा, जुलाई 3 -- Darbhanga News: विजय राय,बेनीपुर। बेनीपुर से होकर गुजरने वाले एसएच 56 व 88 में डिवाइडर नहीं रहने के कारण लोग लेन के नियम का पालन नहीं करते हैं। इससे अक्सर सड़क हादसे होते हैं। इन दोनों राज्य पथों में सर्वाधिक खतरनाक स्थान धरौड़ा मोड, मझौड़ा, बेनीपुर बाजार, धेरुख हनुमान मंदिर, त्रिमुहानी, जरिसो, घुसकीपट्टी, बेनीपुर मार्केट व बलहा मोड़ है। धरौड़ा मोड़ पर बहेड़ा, सकरी एवं बेनीपुर दरभंगा पथ का क्रॉसिंग पॉइंट है। सकरी, दरभंगा, बेनीपुर की क्रॉसिंग पॉइंट पर भिड़ंत हो जाती है। बेनीपुर मार्केट में दो एसएच के क्रॉसिंग बिंदु पर चारों दिशाओं से तेज रफ्तार से आने वाले वाहन चालक आपस में अक्सर टकरा जाते हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सड़क पार करने के दौरान जल्दबाजी बन रहा हादसे का कारण धेरुख हनुमान मंदिर के पास सड़क का मोड़ अत्यधिक खतरनाक है...