बस्ती, जुलाई 23 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। विधानसभा क्षेत्र रुधौली की ग्राम पंचायत रसनी के मतदाताओं का नाम सूची से हटाने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा एसडीएम रुधौली की तहरीर पर दर्ज हुआ, जो एडीओ पंचायत साऊंघाट, ब्लॉक रुधौली के कर्मी फिरोज अहमद और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ दर्ज हुआ है। नाम काटने की शिकायत ग्रामीणों ने किया था। इस पर हुई जांच में प्रथम दृष्टया मामला सही पाया गया है।रुधौली पुलिस को दी तहरीर में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/एसडीएम रुधौली ने बताया कि ग्राम पंचायत रसनी के 118 मतदाताओं का नाम गलत तरीके से विलोपित कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग की ओर से डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची दी गई थी। सूची का सत्यापन कराया गया। बीएलओ की ओर से आधार का अंतिम चार अंक दिया गया। इन डुप्लीकेट मतदाताओ के सूची की फीडिंग 2...