अररिया, जुलाई 23 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता बुधवार को पटना से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीसी के जरिये सूबे के जिन 105 आईसीयू बेड का शुभारंभ किया उसमें अररिया सदर अस्पताल के चार बेड भी शामिल हैं। इस मौके पर सदर अस्पताल में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय स्तर पर सदर अस्पताल का जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम पप्पू ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इसके साथ ही सदर अस्पताल में विधिवत रूप से आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) चालू हो गयी। वैसे चालू होने के बाद से ही पैंसेंट भी आना शुरू हो गया था और इलाज भी शुरू कर दी गयी थी। मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष ने कहा कि अररिया जैसे पिछड़े व सीमावर्ती जिले के लिए यह बहुत बड़ा तोहफा है। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम संतोष कुमार ने बताया कि तीन शिफ्ट में डॉक्टर व स्टाफ की प्रतिनियुक्...