30 जून तक हर हाल में पूरा करें जीवन प्रमाणीकरण व ई-केवाईसी: बीडीओ
मुंगेर, जून 25 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।प्रखंड कार्यालय जमालपुर में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) डॉ. प्रभात रंजन की अध्यक्षता में विकास मित्रों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जीवन प्रमाणीकरण (लाइफ सर्टिफिकेट) एवं ई-केवाईसी कार्य की समीक्षा करते हुए बीडीओ ने सभी विकास मित्रों को 30 जून तक शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। मौके पर बीडीओ ने कहा कि अभी भी कई पेंशनधारी एवं लाभुक ऐसे हैं, जिनका जीवन प्रमाणीकरण और ई-केवाईसी कार्य लंबित है। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो लाभुकों को पेंशन एवं अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ प्राप्त करने में परेशानी हो सकती है। इसलिए सभी विकास मित्र अपने-अपने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर लंबित लाभुकों का ई-केवाईसी हर हाल में पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.