बदायूं, जून 15 -- राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता (पुरुष व महिला) प्रारंभिक परीक्षा-2025 रविवार के लिये 12 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुयी। 50 फीसदी से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सख्ती के बीच करायी गयी। जिन परीक्षार्थियों का पेपर बढ़िया हुआ वह खुश दिखे। अधिकांश परीक्षार्थियों ने पेपर कठिन बताया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता परीक्षा के लिये शहर के केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, सिंग्लर गर्ल्स इंटर कॉलेज, नगर पालिका इंटर कॉलेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज, दास महाविद्यालय, गिंदो देवी महिला महाविद्यालय, राजकीय महाविद्याल आवास विकास, जीआईसी, जीजीआईसी एवं एसके इंटर कॉलेज के लिये केंद्र बनाया गया। एसके इंटर कॉलेज में दो केंद्...