कन्नौज, जुलाई 8 -- तिर्वा, संवाददाता। हिन्दुस्तान ओलम्पियाड में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज के छात्र ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय में अध्यनरत पांच छात्रों ने जिला एवं प्रदेश में स्थान पाकर ओलंपियाड की परीक्षा में पुरस्कार हासिल किया है। बुधवार को विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन कर सभी मेधावी छात्रो को सम्मानित किया गया। हिन्दुस्तान ओलंपियाड वर्ष 2025-26 में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तिर्वा के छात्र ऋतिक वर्मा ने जनपद में प्रथम स्थान, आयुष ने द्वितीय स्थान, अक्षय ने तृतीय स्थान, अभय राज ने प्रथम, प्रांकुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। बुधवार को विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय के प्रबंधक त्रिलोकी नाथ चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य अनिल कुमार मिश्रा एवं वरिष्ठ आचार्य वीरेश ने प्रतियो...