विद्यापीठ में एंटी रैगिंग कमेटी का पुनर्गठन
वाराणसी, जुलाई 23 -- वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी के आदेशानुसार एंटी रैगिंग कमेटी का पुनर्गठन हुआ है। कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने बताया कि छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र कमेटी के संयोजक और प्रो. निशा सिंह सह संयोजक बनाई गई हैं। विद्यापीठ से प्रो. अंकिता गुप्ता, डॉ. अनिल कुमार जबकि बीएचयू की प्रो. गायत्री राय को सदस्य बनाया गया है। सदस्यों में पुलिस और प्रशासन के प्रतिनिधि भी हैं। छात्र प्रतिनिधि के रूप में बीएचयू के शोध छात्र अभिषेक मिश्र और विद्यापीठ के पत्रकारिता संस्थान की डॉली विश्वकर्मा को शामिल किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.