भागलपुर, जून 15 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। विक्रमशिला सेतु पर बने बेली ब्रिज पर शुक्रवार देर रात ओवरलोड ट्रक चढ़ाने के मामले को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और विभिन्न समाचार पत्रों में छपी खबर को आधार बनाकर पथ निर्माण विभाग ने पुल की सुरक्षा के लिए तैनात अपने दो अभियंताओं से स्पष्टीकरण पूछा है। विभागीय सचिव पंकज कुमार पाल ने जांच की जिम्मेदारी बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के एमडी शीर्षत कपिल अशोक को दी है। एमडी ने जांच से पहले पुल निगम के वरीय परियोजना अभियंता (एसपीई) ज्ञानचंद दास को पुल पर तैनात सहायक अभियंता अंकित कुमार और अनिल कुमार से 24 घंटे के अंदर जवाब लेकर मुख्यालय भेजने को कहा है। एसपीई के स्तर से मंतव्य के साथ दोनों अभियंताओं का जवाब मुख्यालय भेजा जाएगा। अंकित एनएच डिवीजन में और अनिल पुल निगम...