रुड़की में दिल्ली में लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का तहसील पर प्रदर्शन
देहरादून, जुलाई 23 -- रुड़की। महानगर जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की के नेतृत्व में गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर कथित लाठीचार्ज और बल प्रयोग के विरोध में रुड़की तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी (एसडीएम) को सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि 21 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट एवं अन्य परीक्षा-पत्र लीक जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर कथित रूप से बल प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के समर्थन में उतरीं झारखंड की मंत्री दीपिका पांडे सिंह कांग्रेस ने आरोप लगाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.