मौसम- जून में कम बरसे बादल, पांच साल का टूटा रिकॉर्ड
आजमगढ़, जुलाई 3 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में इस वर्ष जून माह में बारिश ने पिछले पांच वर्षों का सबसे निचला स्तर छू लिया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जून में जिले में औसतन मात्र 11.825 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि इस माह की सामान्य औसत वर्षा 107.6 मिमी निर्धारित है। जून के अंत तक जहां सामान्यतः खेतों में पर्याप्त नमी हो जाती थी, वहीं इस बार जुलाई शुरू होने के बाद भी किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। कम बारिश का सबसे अधिक असर धान की खेती पर पड़ रहा है। सामान्यतः जून माह में किसान धान की नर्सरी तैयार करने के साथ रोपाई की शुरुआत कर देते हैं, लेकिन पर्याप्त वर्षा नहीं होने से कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पिछले पांच वर्षों से जून में सामान्य से कम वर्षा हो रही है, जिससे किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। इस वर्ष 19 जून तक जिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.