गया, जुलाई 23 -- बोधगया। मगध विश्वविद्यालय ने स्नातक (सीबीसीएस) सत्र 2026-30 में ऑन-स्पॉट नामांकन को लेकर बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी है। अध्यक्ष छात्र कल्याण द्वारा जारी आदेश के मुताबिक बीए, बीएससी और बीकॉम में मेरिट लिस्ट के आधार पर ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद महाविद्यालयों में बची हुई स्वीकृत एवं रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट नामांकन कराया जाएगा। यह प्रक्रिया 30 जुलाई तक चलेगी। जो छात्र अब तक ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सके हैं, वे भी विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित आवेदन शुल्क जमा कर ऑन-स्पॉट नामांकन का लाभ ले सकते हैं। सभी संबद्ध, अंगीभूत तथा 17 नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों के प्राचार्यों को नामांकन की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। यह भी पढ़ें- स्नातक नामांकन के लिए चौथी मेधा सूची प्रकाशित साथ ही निर्देश दिया गया है कि नवस्थापि...