मुजफ्फर नगर, जून 15 -- खतौली। रतनपुरी थाना क्षेत्र के भूपखेड़ी गांव में एक युवक ने अपने चाचा पर तमंचे से गोली चला दी। चाचा ने छत पर लेटकर जान बचाई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव भूपखेडी निवासी आसपाल उर्फ पप्पू उर्फ सिरिया के अनुसार वह दो दिन पहले रात करीब 10 बजे अपने मकान की छत पर बैठा था। इसी दौरान उसका भतीजा आकाश घर में घुस आया। परिजनों द्वारा आने का कारण पूछने पर वह सीधे छत पर पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने तमंचा निकालकर आसपाल पर गोली चला दी। गोली चलाते ही वह छत पर लेट गया, जिससे उसकी जान बच गई। गोली की आवाज सुनकर उसकी पत्नी और बेटी छत की ओर दौड़ीं, लेकिन आरोपी कूदकर भाग गया। आरोप है कि जाते समय उसने दोबारा जान से मारने की धमकी भी दी।पीड़ित ने बताया कि भतीजा पिछले कई ...