खगडि़या, जुलाई 2 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें बुधवार को भी अपने समय से देरी से चली। जिससे रेल यात्री खासे परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 22352 डाउन बेंगलुरु-सहरसा सुपरफास्ट ट्रेन करीब चार घंटे देरी से चली। जबकि 03408 डाउन कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन करीब दो घंटे विलंब से पहंुची। वहीं 15529 अप सहरसा-आनंदविहार एक्सप्रेस करीब तीन घंटे देरी से चली। इधर 15714 डाउन पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब सवा तीन घंटे विलंब से पहंुची। वहीं 63306 डाउन सोनपुर-कटिहार मेमू करीब सवा घंटे विलंब से पहंुची। जबकि 15483 अप अलीपुरद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस करीब एक घंटे देरी से चली। वहीं 13247 अप कामख्या-आरा कैपिटल एक्सप्रेस करीब सवा घंटे विलंब से पहंुची। इधर अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...