खगडि़या, जुलाई 8 -- खगड़िया । नगर संवाददाता बीते 24 घंटे में जिले के विभिन्न थानों द्वारा किए गए कार्रवाई में पुलिस ने 28 फरारियों व वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी भानू प्रताप सिंह ने बताया कि कार्रवाई में पुलिस पर हमला करने के मामले में एक, हत्या के प्रयास मामले में पांच, अपहरण के मामले में दो, आर्म्स एक्ट में एक, पॉक्सो एक्ट में एक के अलावा अन्य मामलों में 18 फरारियों व वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 18 जमनतीय वारंट व 30 एनबीडब्लू निष्पादित किए गए। जबकि कुर्की के पांच मामले को निष्पादित करते हुए 9 इश्तेहार भी चिपकाए गए हैं। कार्रवाई में हत्या के प्रयास मामले में मुफ्फसिल थाना के दो भाईयों हिमांशु कुमार व किरण कुमार को जंगली मंडल टोला से गिरफ्तार किया गया। वहीं नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बलुआही से विनय सहनी व थाना रोड...