बिहारी जी मंदिर के समीप से लिए पेड़े के 13 नमूने
मथुरा, जून 25 -- जतिन कुमार सिंह, सहायक आयुक्त (खाद्य) के निर्देशन एवं कमलेश कुमार त्रिपाठी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर के समीप संचालित प्रतिष्ठानों पर पेड़े की गुणवत्ता की जांच हेतु खाद्य सचलदल द्वारा विशेष अभियान चलाकर मोहन लाल पेड़े वाले, लाला भइया पेड़े वाले, अग्रवाल पेड़े वाले, हरीदास मिष्ठान भंडार, शर्मा पेड़े वाले, चन्दन स्वीट्स, श्री राधा रमण पेड़ा प्रसाद, कुंज बिहारी मिष्ठान भंडार, बृज बिहारी स्वीट्स, कन्हैया स्वीट्स, बृजवासी पेडे़ वाला, बिहारी पुत्र लालता प्रसाद एवं राघव मिष्ठान भंडार से पेड़े का एक-एक (कुल 13) नमूने संग्रहित कर जांच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किये गये हैं। उक्त संग्रहित नमूनों की जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.