पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल
सुल्तानपुर, जून 15 -- दोस्तपुर (सुलतानपुरपुर), संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 170.8 पर रतनपुर के पास शुक्रवार सुबह बाइक सवार युवक नींद आने के कारण मेटल बीम क्रैश बैरियर से टकराकर घायल हो गया। यूपीडा के अनुसार अयोध्या जनपद के बीकापुर थाना क्षेत्र के निराई गांव निवासी बृजभान(24) अपनी बाइक से आजमगढ़ से अयोध्या जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें नींद आने से हादसा हो गया, जिससे वह घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह और यूपीडा की एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर भेजा गया, जहाँ उसका इलाज किए गया, जबकि क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को टोल प्लाजा 182 पर पहुंचाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.