पीयूष की असमय मौत ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया
मुंगेर, जून 25 -- मुंगेर/हेमजापुर, हिटी। टीकारामपुर गांव का 16 वर्षीय पीयूष कुमार पटेल अब इस दुनिया में नहीं रहा। गंगा स्नान के दौरान हुए दर्दनाक हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। पीयूष सिर्फ नौवीं कक्षा का छात्र था, लेकिन उसके सपने बड़े थे। परिजनों के अनुसार वह पढ़ाई में काफी मेधावी था और भविष्य में बड़ा अधिकारी बनकर अपने परिवार का नाम रोशन करना चाहता था। पिता सुबोध पटेल, जो पेशे से अधिवक्ता हैं, बेटे को ऊंची शिक्षा दिलाने का सपना देख रहे थे। लेकिन एक पल में सब कुछ बदल गया। जिस घर में कुछ दिन पहले मुंडन संस्कार की खुशियां गूंज रही थीं, वहां अब सिर्फ चीख-पुकार और सन्नाटा है। मां की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। पीयूष की असमय मौत ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है。 यह भी पढ़ें- मुंगेर : गंगा की लहरों ने छीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.