नाबार्ड ने किसानों को बताई सहकारिता की योजनाएं
बाराबंकी, जुलाई 3 -- सूरतगंज, संवाददाता। राष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह के तहत ग्राम पंचायत किशुनपुर स्थित सहकारी समिति परिसर में नाबार्ड एवं क्रिशल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में किसानों को केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक दिव्या राय ने किसानों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, अटल पेंशन योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य किसानों और ग्रामीण युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। यदि किसान समय पर सही जानकारी प्राप्त कर योजनाओं से जुड़ते हैं तो वह अपनी आय बढ़ाने के साथ-साथ भविष्य को भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.