मुजफ्फर नगर, जुलाई 23 -- मुजफ्फरनगर रतनपुरी थाना क्षेत्र के फुलत मदरसे में धर्मांतरण के मामले में मौलाना हफीजुर्रहमान व उसके बेटे जुबैर अंसारी को कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। हालांकि इस मामले में रतनपुरी पुलिस मौलाना के एक बेटे जुनैद को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।गांव फुलत निवासी युनूस ने मदरसे के संचालक मौलाना हफीजुर्रहमान व उसके बेटों पर मदरसे में धर्मांतरण करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि मौलाना ने कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे कर मदरसे का निर्माण किया था। पुलिस ने इस मामले में मौलाना के बेटे जुनैद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में आरोपियों ने अपने अधिवक्ता के जरिये कोर्ट में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। उनके अधिवक्ता ने कोर्ट में तर्क रखते हुए कहा कि मौलाना व उसके बेटे पर दर्ज रिपोर्ट...